खरीफ वर्ष 2026 (विपणन वर्ष 2026-27) के अंतर्गत भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) के तहत सोयाबीन फसल के पंजीयन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। कृषि विभाग के उप संचालक श्री केपी भगत ने बताया कि मप्र शासन के कृषि विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किसान 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकेंगे। सोयाबीन फसल का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in के माध्यम से किया जाएगा।