जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार दिनांक 13 अक्टूबर को गैरतगंज नगर परिषद में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस युवा संगम कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता कराते हुए उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।
इस युवा संगम कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के साथ ही शासन की स्वरोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
इस जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम में नवभारत फर्टीलाइजर भोपाल, भास्कर मण्डीदीप, आईपीएस भोपाल, इंसुलेटर एण्ड इलेक्ट्रिकल्स मण्डीदीप, यश्यवी ग्रुप मण्डीदीप, सागर मेनिफेक्चर तामोट, होम हेल्प सेंटर रायसेन, हकाई सिकरोटी मण्डीदीप, आर सेठी रायसेन, वोल्वो आयशर वगरोदा, पुखराज प्रा.लि. भोपाल समर्थन ट्रस्ट भोपाल द्वारा विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसके लिए अनिवार्य योग्यता पदानुसार कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं डिग्री इंजीनियरिंग है।
आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित है। इस अवसर पर ऐसे अभ्यर्थी जो स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं उन्हें विभिन्न स्वरोजगारमूलक विभागों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और शासन की ओर से दी जाने वाली सहायता एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। पीआरओ/स0क्र0 23/10-2026