भारत सरकार की एपिड एवं राष्ट्रीय बयोश्री योजना अंतर्गत रायसेन जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए 09 अक्टूबर तक सात दिवसीय परीक्षण शिविरों का आयोजन एलिम्कों के विशेषज्ञों/तकनीकी टीम के माध्यम से विकासखण्ड स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस जनपद पंचायत बाड़ी मुख्यालय प्रांगण में 03 अक्टूबर को शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 400 अधिक वृद्धजन और दिव्यांगजों द्वारा उपस्थित होकर परीक्षण कराया गया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाते हैं।
सरकारी योजनाएं
दिव्यागंजनों को सहायक उपकरण प्रदाय हेतु बाड़ी में परीक्षण शिविर आयोजित
पत्थर की लकीर डेस्क · रायसेन · 4 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट
रायसेन से और
और →सफलता की कहानी
आवासीय पट्टा मिलने से खुश हैं हितग्राही, कहा अब पक्के मकान का सपना भी होगा साकार
रायसेन

