कॉरपोरेट कार्य
दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता ने क्रेडिट अनुशासन को मजबूत किया है, वसूली के माहौल को बेहतर बनाया है और देश में व्यापार करने में आसानी में योगदान दिया है: हर्ष मल्होत्रा, राज्य मंत्री, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय
कॉर्पोरेट कार्य और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के 10वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया।

