मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने गैतरा स्थित 115 गोवंश की क्षमता की गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल और पर्यावरणविद श्री निर्भय सिंह सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष से ली जानकारीकलेक्टर श्री तिवारी ने गौशाला संचालन से जुड़ी जय हनुमान स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती गौरी बाई से गौशाला की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से पूछा कि गौशाला में गायों को नियमित रूप से भूसा मिल रहा है या नहीं। इस पर बताया गया कि गौशाला में कुल 115 गायें हैं, जिन्हें नियमित रूप से भूसा उपलब्ध कराया जा रहा है।

खास बातें

  • कलेक्टर ने गायों को खिलाया गुड़ और चना, दूध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोरनिरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने गौशाला में मौजूद गायों को गुड़ और चना खिलाया।
  • कलेक्टर ने गौशाला में गायों से होने वाले दूध उत्पादन के संबंध में भी जानकारी ली।

साथ ही गौशाला में साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था रखी जाती है। कलेक्टर ने गायों को खिलाया गुड़ और चना, दूध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोरनिरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने गौशाला में मौजूद गायों को गुड़ और चना खिलाया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर ने गौशाला में गायों से होने वाले दूध उत्पादन के संबंध में भी जानकारी ली।

कलेक्टर श्री तिवारी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को शत-प्रतिशत सेक्स-सॉर्टेड सीमन के माध्यम से उन्नत नस्ल की बछिया की संख्या बढ़ाने तथा दूध उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।