सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पी.जी. महाविद्यालय में बुधवार को चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 13 में दोनों प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। चित्रकला प्रतियोगिता में 8 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शैली कुल्हाड़े ने प्रथम, बी.ए. प्रथम वर्ष की साक्षी मसराम ने द्वितीय तथा बी.ए. प्रथम वर्ष की मुस्कान डोंगरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं भाषण प्रतियोगिता में भी 8 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें बी.ए. प्रथम वर्ष की आराधना बागड़े ने प्रथम, एम.ए. प्रथम वर्ष की कष्फिया खान ने द्वितीय तथा बी.ए. प्रथम वर्ष की फातिमा अली ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. उषा सिंह, डॉ. आशा गोहे एवं डॉ. साजिया तबस्सुम शामिल रहीं। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रचना कोरी तथा सदस्य प्रो. सविता गेड़ाम, प्रो. नाजली कुरैशी एवं मीडिया प्रभारी डॉ. ताराचंद बड़घैया के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।


