उज्जैन, 25 सितंबर। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने माकड़ोन निवासी विकास मालवीय के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद की है। विकास मालवीय पहले ऑनलाइन कार्य करते थे और आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण अपना मनचाहा व्यवसाय शुरू नहीं कर पा रहे थे। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने नगर परिषद की एनयूएलएम शाखा से संपर्क कर पंजीयन कराया।

इसके बाद उन्हें प्रथम चरण में ₹10 हजार का ऋण मिला, जिसे उन्होंने समय पर चुका दिया। बैंक द्वारा इसके बाद ₹20 हजार का ऋण दिया गया, जिसका भुगतान भी उन्होंने निर्धारित समय से पहले कर दिया। वर्तमान में उन्हें ₹50 हजार का ऋण प्राप्त हुआ है। विकास मालवीय ने बताया कि योजना से उन्हें व्यवसाय बढ़ाने और परिवार का खर्च स्वयं उठाने में सहायता मिली है।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति योजना के माध्यम से मिली आर्थिक मदद के लिए आभार व्यक्त किया है।