कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जेएसएस केंपस मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी की आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वच्छ पर्यावरण तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का संदेश प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री अजय सक्सैना, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कुसुम जादोन, श्रीमती प्रिती भार्गव और संस्थान के कई सारे लाभार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहै।