पंडित लज्जाशंकर झा मॉडल उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ नगर निगम अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण घनश्याम सोनी के निर्देशन एवं प्राचार्य डॉ. संजय परिहार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जबलपुर संभाग के सात जिलों से आए लगभग 800 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, साहित्यिक, शास्त्रीय नृत्य व लोकगीत जैसी विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त विजेता भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।