कहा जाता है कि यदि सही मार्गदर्शन और तकनीकी हुनर मिल जाए, तो सफलता की राह आसान हो जाती है। इस बात को सच कर दिखाया है शासकीय आईटीआई इन्दरगढ़ (दतिया) के पूर्व छात्र अश्वनी सिंह सेंगर ने। अश्वनी ने शासकीय आईटीआई इन्दरगढ़ से क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम के अंतर्गत प्लंबर ट्रेड में 1 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

प्रशिक्षण के दौरान अश्वनी ने अपने ट्रेड से संबंधित आधुनिक तकनीकी जानकारी के साथ-साथ गहन व्यावहारिक कौशल (प्रैक्टिकल नॉलेज) हासिल किया। प्रशिक्षण पूरा होते ही उनकी मेहनत रंग लाई और उनका चयन प्रतिष्ठित भारतीय रेल में तकनीशियन के पद पर हो गया। वर्तमान में अश्वनी भारतीय रेल में तकनीशियन पद पर कार्यरत हैं और उन्हें लगभग 50,000 रूपये प्रतिमाह का वेतन प्राप्त हो रहा है।

खास बातें

  • अश्वनी का कहना है कि आईटीआई का प्रशिक्षण युवाओं के उज्जवल भविष्य और रोजगार की दिशा में एक ठोस कदम है।
  • सुश्री निहारिका मीना सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया

इसके साथ ही कार्यस्थल पर उन्हें अपने हुनर को और अधिक निखारने तथा महत्वपूर्ण कार्य-अनुभव हासिल करने का बेहतर मंच मिल रहा है। अश्वनी सिंह सेंगर अपनी इस सफलता का श्रेय शासकीय आईटीआई के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को देते हैं। उन्होंने रोजगार के इस अवसर के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

साथ ही शासकीय आईटीआई दतिया व इन्दरगढ़ के सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षण अधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

अश्वनी का कहना है कि आईटीआई का प्रशिक्षण युवाओं के उज्जवल भविष्य और रोजगार की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भी तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करें, हुनरमंद बनें और अपने आत्मनिर्भर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। सुश्री निहारिका मीना सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया