योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा निर्धारित गतिविधियों के तहत जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विभिन्न योग आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन को योग एवं आयुर्वेद के महत्व, स्वास्थ्य संरक्षण तथा रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर योग जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही आमजन को योग एवं आयुर्वेद को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



