नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, नवलनगर बुरहानपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में ‘‘फायनेंशियल मैनेजमेंट अवार्ड’’ श्रेणी में कारखाने को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। विदित है कि 22 सितम्बर, 2026 को आयोजित राष्ट्रीय समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ, नई दिल्ली के उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा फेडरेशन के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन पाटील की उपस्थिति में कारखाना प्रबंधन की ओर से सहायक आयुक्त सहकारिता एवं महाप्रबंधक श्री अजयपाल सिंह बिलोदिया ने पुरस्कार प्राप्त किया।
खास बातें
- विदित है कि 22 सितम्बर, 2026 को आयोजित राष्ट्रीय समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।
- नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना पूर्व में भी सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अग्रणी कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों में 19 बार सम्मानित हो चुका है।
- कारखाना प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के आर्थिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए गन्ना उत्पादक किसानों के हित में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर कारखाने के मुख्य रसायनज्ञ श्री संजीव सूरी, गन्ना विभाग प्रमुख श्री नाना साहेब मेहेर, लेखापाल श्री नारायण चौधरी, सहायक अभियंता श्री मुकेश कुमार गर्ग एवं कम्प्यूटर प्रभारी श्री चन्द्रकिशोर चौधरी उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र के साथ कारखाना प्रबंधन द्वारा गुरूवार को कलेक्टर एवं प्रशासक श्री हर्ष सिंह से भेंट की गई। कलेक्टर एवं प्रशासक श्री सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना पूर्व में भी सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अग्रणी कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों में 19 बार सम्मानित हो चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान कारखाने की उपलब्धियों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कारखाना प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के आर्थिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए गन्ना उत्पादक किसानों के हित में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
