मध्यप्रदेश शासन के रोवा राकल्प अभियान अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, बडवानी द्वारा पीएमश्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 बड़वानी में 30 सितम्बर को एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री फखरूद्दीन कासग अली बोहरी, मनोवैज्ञानिक, श्री अरविन्द चौहान, विषय विशेषज्ञ, श्री कमल यादव, विषय विशेषज्ञ द्वारा रोजगार-स्वरोजगार के क्षेत्र में, विषयों के चयन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में भाग लेने के संबंध में छात्रों को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान प्राचार्य श्रीमति रचना पुरोहित भी उपस्थित थी।



