सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के ग्राम बर्री में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पहुंचे, जहां पशु चिकित्सकों एवं विभागीय अमले द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान आवश्यकता के अनुसार पशुओं को उपचार एवं पशु चिकित्सा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, साफ-सफाई एवं उचित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया। पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर पशु चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को गांव के समीप पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


